दिल्ली से हारकर मुंबई की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

शारजाह। आवेश खान और अक्षर पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) और रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 20) की समझदारी भरी साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी राह और मुश्किल कर दी। 
इस जीत से दिल्ली की टीम ने तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है जबकि मुंबई इंडियन्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैचों में बेहतर परिणाम हासिल करना होगा। अश्विन ने छक्का लगाकर मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैचों में दिल्ली को पहली जीत दिलायी। दिल्ली की टीम ने मुंबई को आठ विकेट पर 129 रन पर रोकने के बाद पांच गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

रिलेटेड पोस्ट्स