श्रीलंका पर भारत की धमाकेदार जीत

शिखर धवन बने छह हजारी
कोलंबो।
भारत ने पहले एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। शिखर धवन ने नाबाद 86 रन की कप्तानी पारी खेली। इसी के साथ धवन वन डे में 6 हजार रन पूरे करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन गये। ईशान किशन के 42 गेंद पर शानदार 59 रन बनाये। पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद पर 43 और सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 31 रन जड़े। 
टीम इंडिया ने 263 रन का लक्ष्य 36.4 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले दीपक चाहर के अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 9/262 पर रोक दिया था। चाहर ने 37 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि कुलदीप और चहल ने भी 2-2 विकेट चटकाए। 
भारत ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को पदार्पण का मौका दिया। ईशान भारत के दूसरे और कुल 16वें खिलाड़ी हैं जिसने जन्मदिन पर वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। भारत की ओर से गुरशरण सिंह ने 1990 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैमिल्टन में अपने जन्मदिन पर पदार्पण किया था।

 

रिलेटेड पोस्ट्स