आधा दर्जन महिलाओं के साथ थे टाइगर वुड्स के संबंध

अय्याशी में बर्बाद हुई दौलत और शोहरत 
नई दिल्ली।
गोल्फ की दुनिया के बेताज बादशाह टाइगर वुड्स एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, लॉस एंजिल्स में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क के बीच में डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में वुड्स के पैर में कई जगह चोटें आई हैं। यह पहली मर्तबा नहीं है, जब वुड्स सड़क दुर्घटना में घायल हुए हों। 
इससे पहले भी 27 नवंबर 2009 की रात लगभग ढाई बजे टाइगर की एसयूवी कार का एक्सीडेंट हो गया था। ये टक्कर इतनी तेज थी कि अंदर से टाइगर की पत्नी एलिन भी दौड़कर आईं और उन्होंने गाड़ी के पीछे का शीशा गोल्फ की छड़ी से तोड़ते हुए टाइगर को बाहर निकाला था। टाइगर की पत्नी एलिन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पेनकिलर्स का ओवरडोज कर लिया था। टाइगर को लापरवाह ड्राइविंग के लिए फाइन लगाया था।
अमेरिका के सबसे महान और विवादित गोल्फर में शुमार टाइगर वुड्स साल 1997 में सबसे पहले सुर्खियां हासिल करने में कामयाब रहे थे। 21 साल के टाइगर को प्रोफेशनल हुए सिर्फ एक साल ही हुआ था लेकिन वे इस टूर्नामेंट में 20 नए मास्टर्स जीतकर रिकॉर्ड्स बना चुके थे। साल 2000 में उनका शानदार फॉर्म जारी रहा और उन्होंने इस साल यूएस ओपन, पीजीए चैंपियनशिप और ब्रिटिश ओपन जैसे खिताब जीते।
टाइगर वुड्स ने दौलत और शोहरत खूब कमाई लेकिन सेक्स स्कैंडल्स ने उनका करियर यूं बर्बाद कर दिया। वुड्स के बारे में कहा जाता है कि उनके 100 से अधिक महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध थे। लगभग आधा दर्जन महिलाओं ने भी टाइगर वुड्स के साथ अपने संबंधों की बात स्वीकारी। टाइगर को इससे  काफी नुकसान हुआ। उनका करियर धीरे धीरे ढलान पर जाने लगा। इसके बाद साल 2010 में उनकी पत्नी एलिन ने भी वुड्स को तलाक दे दिया। हालांकि उन्होंने (वुड्स) साल 2019 में एक बार फिर मास्टर्स का खिताब जीतकर वापसी की।

रिलेटेड पोस्ट्स