रोनाल्डो ने बनाया विश्व कीर्तिमान

फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा 760 गोल दागे
बिकान, पेले और मेसी को पीछे छोड़ा
रोम।
पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रिया के जोसफ बिकान, ब्राजील के लीजेंड पेले और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि बुधवार रात इटेलियन सुपर कप के फाइनल में हासिल की। रोनाल्डो ने नेपोली के खिलाफ 2 गोल दागते हुए युवेंट्स टीम को 2-0 से खिताब जिताया।
सबसे ज्यादा गोल के मामले में रोनाल्डो के बाद बिकान 759 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वैसे देखा जाए तो बिकान ने अपने करियर में 805 गोल किए थे, लेकिन कुछ ऐसे कारण हैं, जो इसे सही नहीं मानते। कुछ फुटबॉल वेबसाइट्स की मानें तो 1952 के दौरान बिकान सेकंड डिविजन में खेले थे। उसके गोल रिकॉर्ड का डाटा मिसिंग है। यही कारण है कि उनका गोल स्कोर 759 ही माना गया है। वहीं, कुछ अन्य फुटबॉल वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बिकान ने कुछ अनऑफिशियल मैच में गोल किए थे, जो आधिकारिक तौर पर मान्य नहीं किए गए।
सबसे ज्यादा गोल की लिस्ट में पेले 757 गोल के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके बाद हमवतन रोमारियो हैं, जिन्होंने 743 गोल दागे। मेसी 5वें नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने अब तक 719 गोल किए हैं। फिलहाल, मेसी और रोनाल्डो के बीच 41 गोल का अंतर है।
रोनाल्डो इंटरनेशनल गोल्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब हैं। पिछले साल 12 नवंबर को रोनाल्डो ने अपने 168वें इंटरनेशनल मैच में 102वां गोल दागा था। यह फ्रेंडली मैच था, जो एंडोरा के खिलाफ खेला गया। रोनाल्डो ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली डेई के रिकॉर्ड 109 इंटरनेशनल गोल्स से सिर्फ 7 गोल पीछे हैं। साथ ही रोनाल्डो 100 इंटरनेशनल गोल करने वाले दूसरे फुटबॉल हैं।
मेसी ने 2019 में रिकॉर्ड 6वीं बार बेलोन डी'ओर अवॉर्ड जीता था। जबकि रोनाल्डो ने 5 बार यह खिताब अपने नाम किया है। मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 में और रोनाल्डो ने 2008, 2013, 2014, 2016, 2017 में यह पुरस्कार अपने नाम किया।

रिलेटेड पोस्ट्स