वेन रूनी ने फुटबॉल को कहा अलविदा, बने मैनेजर

लंदन। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वेन रूनी ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। अब वह खेलते नहीं दिखेंगे। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। क्लब ने कहा कि रूनी डर्बी प्रबंधन की भूमिका निभाने के लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता दें कि 35 वर्षीय रूनी 2019 से डर्बी काउंटी फुटबॉल क्लब के सहायक कोच थे। वह खेल के साथ साथ क्लब की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब वह खेल से किनारा कर पूर्ण रूप से क्लब प्रबंधन का काम देखेंगे।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड वेन रूनी के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा मैच भी खेले हैं। रूनी ने 119 मैच में 53 गोल दागे हैं। उन्होंने अपने 13 साल के करियर में 3 वर्ल्ड कप भी खेले। उन्होंने अपने क्लब करियर का लंबा हिस्सा मैनचेस्टर युनाइटेड में बिताया। रूनी ने क्लब के लिए कुल 393 मैच खेले। वह 2018-19 सीजन की शुरुआत से पहले अमेरिकी क्लब में शामिल हुए थे। बीबीसी के मुताबिक, 33 वर्षीय रूनी ने नवंबर 2016 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था।

रिलेटेड पोस्ट्स