आलोक खरे बने ग्रेपलिंग इंडिया उपाध्यक्ष

संजय पवार रेफरी कमीशन के सचिव नियुक्त

ग्वालियर। उत्तरी दिल्ली के मेयर हाउस में सम्पन्न हुए ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में आलोक खरे को ग्रेपलिंग इंडिया का उपाध्यक्ष तथा संजय पवार को रेफरी कमीशन का सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संजय पवार और आलोक खरे के शुभचिन्तकों तथा खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को उत्तरी दिल्ली के मेयर हाउस में सम्पन्न हुए ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनावों में मध्य प्रदेश से आलोक खरे भोपाल को ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं प्रदेश सचिव संजय पवार को रेफरी कमीशन ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव पद पर नियुक्ति किया गया। इन दोनों को नव-निर्वाचित पदाधिकारियों राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश, महासचिव रेणु देवी, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल, फेडरेशन के सी.ई.ओ. शिवकुमार पांचाल आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

रिलेटेड पोस्ट्स