टोक्यो खाड़ी में वापस पहुंचे ओलंपिक छल्ले

टोक्यो। पांच ओलम्पिक छल्ले टोक्यो खाड़ी में वापस आ गए हैं जिन्हें चार महीने पहले मरम्मत के लिए हटाया गया था। कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलम्पिक के अगले साल के लिए स्थगित होने के बाद इन छल्लों को हटा दिया गया था। 
समीप के योकोहामा से सुमद्री रास्ते से मंगलवार को ये छल्ले यहां पहुंचे और इन्हें टोक्यो रेनबो ब्रिज के समीप लगाया गया है। इन विशालकाय छल्लों को नीले, काले, लाल, हरे और पीले रंग में रंगा गया है। ये छल्ले लगभग 50 फीट ऊंचे और 100 फीट लंबे हैं। ये छल्ले रात को रोशनी से जगमगाते हैं और टोक्यो ओलंपिक के आयोजन की निशानी हैं जिनका आयोजन अब 23 जुलाई, 2021 से होना है जबकि इसके बाद 24 अगस्त से पैरालंपिक होंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स