कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 10 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी

खिलाड़ियों के लिए बनेगा विश्व स्तरीय सिंथेटिक हाॅकी ग्रांउड
खेलपथ प्रतिनिधि
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को खेलो इंडिया स्कीम के तहत युवा एवं खेल मंत्रालय ने 10 करोड़ रूपये की ग्रांट जारी की है। जिसके तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हाॅकी खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय हाॅकी मैदान का निर्माण एवं इंडोर स्पोर्ट्स हॉल बनाया जाएगा। विश्व स्तरीय सिंथेटिक हाॅकी खेल मैदान के लिए युवा एवं खेल मंत्रालय ने 5.50 करोड़ की ग्रांट एवं बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस हॉल के लिए 4.50 करोड़ रूपये की ग्रांट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को जारी की है।कुलपति डॉ. नीता खन्ना ने खेल विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाड़ियों को इस विशेष उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर अपना एक विशेष स्थान है। लगभग पिछले 10 वर्षों से खिलाड़ियों की मांग को युवा एवं खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कीम के तहत पूरा किया है। 
भविष्य में भी खिलाड़ियों की सुविधाओं एवं खेल स्तर बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रयास करता रहेगा। खेल विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि सिंथेटिक हाकी खेल मैदान एवं बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्टस हॉल के लिए खेलो इंडिया स्कीम के तहत मिली ग्रांट का अप्रूवल का पत्र प्राप्त हो चुका है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भारत में खेलों में शीर्ष स्थान पाने के लिए शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल है।  

रिलेटेड पोस्ट्स