जापान की अधिकतर कम्पनियां अगले साल ओलम्पिक के खिलाफ

टोक्यो। जापान की अधिकतर कम्पनियां अगले साल ओलम्पिक और पैरालम्पिक के आयोजन के खिलाफ हैं। यह सर्वे लगभग 13,000 कम्पनियों पर किया गया। जापान की एक शोध कम्पनी द्वारा कराया गया यह सर्वे क्योदो समाचार एजेंसी ने जारी किया है। 
इसके अनुसार 27.8 प्रतिशत कंपनियां चाहती हैं कि इन खेलों को रद्द कर देना चाहिए, जबकि 25.8 कंपनियों का मत है कि इन्हें फिर से स्थगित कर देना चाहिए। ओलंपिक का आयोजन पहले इस साल होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया। जापान के ओलंपिक आयोजकों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि अगर अगले साल ओलम्पिक का आयोजन नहीं हो पाता है तो इन्हें रद्द कर दिया जाएगा। सर्वे में 46.2 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि खेलों का किसी भी रूप में आयोजन होना चाहिए और इनकी शुरुआत 23 जुलाई 2021 को ही होनी चाहिए। क्योदो ने कहा कि टोक्यो शोको रिसर्च ने यह सर्वे कराया और इसमें 12,857 कम्पनियों ने हिस्सा लिया।
रिलेटेड पोस्ट्स