अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का निधन

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोचिंग दे चुके अनुभवी कोच अशोक मुस्तफी का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उनके परिवार में एक बेटी है, जो लंदन में रहती हैं। अशोक दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। अप्रैल में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बृहस्पतिवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने अंतिम सांस ली। वह प्रख्यात दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर के कोच थे, जो बाद में आर्यन क्लब गैलरीज के दायरे में आया। इसे एक समय बंगाल क्रिकेट की नर्सरी समझा जाता था और इसने गांगुली सहित एक दर्जन से अधिक रणजी क्रिकेटर दिए। गांगुली के पिता ने उन्हें शुरुआती दिनों में अशोक के पास ट्रेनिंग के लिए भेजा था। पिछले महीने अशोक की हालत बिगड़ गई थी और गांगुली ने अपने करीबी मित्र संजय के साथ मिलकर उनके उपचार का इंतजाम किया था।

रिलेटेड पोस्ट्स