प्रतिभाशाली तीरंदाज रिद्धि पुणे से करनाल लौटी

ओलम्पिक कैंप समाप्त होने के बाद पुणे में ही फंसी हुई थी
खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
टोक्यो ओलम्पिक के लिए चुनी जाने वाली टीम के दावेदारों में शामिल 15 साल की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि को पुणे से निकालकर करनाल के लिए रवाना कर दिया गया है। रिद्धि आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ओलम्पिक कैंप समाप्त होने के बाद पुणे में पिछले एक माह से फंसी हुई थीं। उन्होंने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से उन्हें पुणे से निकालकर करनाल पहुंचाने की गुहार लगाई थी। 
बुधवार को खेल मंत्रालय के प्रयासों के बाद करनाल जिलाधिकारी की ओर से उन्हें पास जारी कर दिया गया। वह बुधवार की सुबह ही पुणे से करनाम के लिए रवाना हो गई हैं। गौरतलब है कि पिछले एक माह से भी अधिक समय से वह पुणे में फंसी थी। उसे लेने गए उसके पिता और मां भी वहां फंस गए थे। पिता मनोज कुमार ने एएआई से उन्हें पुणे से निकालने की गुहार लगाई थी। एएआई ने आईओए और साई को रिद्धि की मदद करने के लिए कहा था। खेल मंत्रालय की ओर से करनाल जिला प्रशासन को रिद्धि के परिवार का पास बनाने को कहा गया। पास जारी होने के बाद रिद्धि माता-पिता के साथ करनाल लौट आई है।

रिलेटेड पोस्ट्स