आईपीएल धोनी, रोहित सर्वकालिक महान कप्तान चुने गये

मुंबई,  (एजेंसी)। चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को शनिवार को संयुक्त रूप से आईपीएल का सबसे महान कप्तान घोषित किया गया। दोनों खिलाड़ियों का चयन स्टार स्पोर्ट्स के 50 लोगों की चयन समिति ने किया, जिसमें 20 पूर्व क्रिकेटरों के साथ 10 खेल पत्रकार, 10 सांख्यिकीविद् और 10 विश्लेषक शामिल थे। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के 11 में से 10 प्लेऑफ में पहुंची है और तीन बार चैंपियन बनी है।

रिलेटेड पोस्ट्स