चंडीगढ़ करेगा राष्ट्रमंडल निशानेबाजी, तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

लंदन, 24 फरवरी (एजेंसी)
भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी, 2022 में चंडीगढ़ में करेगा और बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इसके पदकों को ‘प्रतिस्पर्धी देशों की रैंकिंग’ के लिए जारी होने वाली अंतिम तालिका में शामिल किया जायेगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने कहा कि दोनों स्पर्धाओं के पदकों को राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह बाद अंतिम तालिका में जोड़ा जाएगा। सीजीएफ ने यहां 21 से 23 फरवरी तक चली कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया। इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

रिलेटेड पोस्ट्स