भारतीय फुटबॉलर बाला देवी का रेंजर्स एफसी से अनुबंध

खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
स्कॉटलैंड के प्रतिष्ठित क्लब रेंजर्स एफसी ने बुधवार को भारतीय महिला फुटबॉल टीम की फॉरवर्ड बाला देवी के साथ अनुबंध की घोषणा की। नवंबर में रेंजर्स में ट्रायल में सफल रहने वाली 29 वर्षीय बाला अंतरराष्ट्रीय क्लीयरेंस मिलने पर क्लब से जुड़ेंगी। उन्होंने 18 माह का करार किया है।  
बाला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर अनुबंध करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर हैं। वह रेंजर्स की पहली एशियाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। बाला  भारतीय की महिला टीम की मौजूदा शीर्ष स्कोरर भी हैं। उन्होंने 2010 से टीम की ओर से 58 मैचों में 52 गोल दागे हैं। वह दक्षिण एशियाई की सबसे अधिक गोल करने वाली फुटबॉल खिलाड़ी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स