मेरे पिता कशाबा जाधव को मिले भारत रत्नः रंजीत जाधव

खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
दिग्गज पहलवान कशाबा जाधव के बेटे रंजीत जाधव ने दिवंगत पिता को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ओलम्पिक (हेलसिंकी, 1952) में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे लेकिन उन्हें पद्म पुरस्कार तक नहीं मिला जबकि टीवी निर्माता एकता कपूर को यह पुरस्कार मिला है।
उन्हें पुरस्कार देने का सामाजिक अर्थ क्या है? महाराष्ट्र के सातारा जिले के कशाबा का 1984 में निधन हुआ था। उन्होंने कहा,‘पिछले 19 साल से मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा हूं कि सुनिश्चित कर सकूं कि मेरे पिता को भारत रत्न मिले या फिर कम से कम मरणोपरांत पद्म पुरस्कार मिले। उन्हें 17 साल बाद (2001) अर्जुन पुरस्कार मिला। अगर आप 1954 से 1984 के पुरस्कार विजेताओं की सूची देखो तो कई खिलाड़ियों को पद्मश्री मिला और कुछ को तो पद्मभूषण भी मिला जबकि कुछ को तीनों मिले (पदक विभूषण भी)। इनमें महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद और कुछ अन्य हाकी खिलाड़ियों को छोड़कर उनमें से कोई भी ओलम्पियन नहीं था। एकता कपूर को इस साल पद्मश्री दिया गया।’

रिलेटेड पोस्ट्स