हॉकी इंडिया ने की पंजाब पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस को हटाने की सिफारिश

हॉकी इंडिया ने शनिवार को अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड से भुवनेश्वर में चल रही 68वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप से अनुशासनहीनता और बदसलूकी के कारण पंजाब पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस को तुरंत हटाने के लिये कहा। हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने इस महीने की शुरुआत में पंजाब सशस्त्र पुलिस, जालंधर और जम्मू कश्मीर पुलिस हॉकी टीमों पर 3 महीने के लिये सभी अखिल भारतीय टूर्नामेंटों में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। दिल्ली में नेहरू कप हॉकी के दौरान मैदान पर मारपीट में शामिल रही पंजाब पुलिस पर 10 मार्च 2020 से 9 जून 2020 तक अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया गया है।

रिलेटेड पोस्ट्स