निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप और चिंकी यादव सम्मानित

भोपाल। टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाने वाले मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के प्रतिभावान रायफल खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और स्पोर्ट्स पिस्टल खिलाड़ी चिंकी यादव को खेल विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह और चिंकी यादव को संचालक खेल और युवा कल्याण डाॅ. एस.एल. थाउसेन ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

खेल संचालक डाॅ. थाउसेन ने कहा कि ऐश्वर्य प्रताप और चिंकी यादव ने एशियाई खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को कड़े परिश्रम और अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक डाॅ. विनोद प्रधान, बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।

रिलेटेड पोस्ट्स