विश्व मुक्केबाजी में भारत की जीत के साथ शुरुआत

जमुना बोरो (54 किलो) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बोरो ने मंगोलिया की मिचिडमा एर्डेनेडालाइ को 5-0 से हराया। अब उनका सामना अल्जीरिया की 5वीं वरीयता प्राप्त उदाद फाउ से होगा। विश्व चैम्पियनशिप 2017 की स्वर्ण पदक विजेता फाउ को पहले दौर में बाई मिली थी। शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन नीरज (57 किलो) और स्वीटी बूरा (75 किलो) अपने अपने मुकाबले खेलेंगी। नीरज का सामना चीन की कियाओ जीरू से होगा जबकि स्वीटी की टक्कर मंगोलिया की म्यागमाजगराल एम से होगी। इस टूर्नामेंट में 57 देशों के 224 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स