खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 के लिए ट्रायल कल

हिसार,। गुवाहाटी (असम) में 10 से 22 जनवरी 2020 के बीच होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 में भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों व टीमों के ट्रायल 4 से 11 अक्तूबर के बीच अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि 4 अक्तूबर को लड़कियों की फुटबाल अंडर-17 टीम का चयन करनाल के कर्ण स्टेडियम में, लड़के-लड़कियों की अंडर-17 कबड्डी टीमों का ट्रायल पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में, लड़के-लड़कियों की वालीबॉल अंडर-17 का चयन करनाल के कर्ण स्टेडियम में तथा लड़कियों के अंडर-17 बास्केटबाल का ट्रायल भिवानी के भीम स्टेडियम में किया जाएगा। जींद के अर्जुन स्टेडियम में लड़कों के बास्केटबाल अंडर-17 का ट्रायल 6 अक्तूबर को तथा रोहतक स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वालीबॉल के लड़के व लड़कियों के अंडर-21 का ट्रायल लिया जाएगा। 11 अक्तूबर को रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लड़के व लड़कियों के अंडर-17 का ट्रायल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित खिलाड़ी ट्रायल हेतु सुबह 9 बजे रिपोर्ट करें।

रिलेटेड पोस्ट्स