एलिसन फेलिक्स ने तोड़ा उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड

जीता एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का 12वां गोल्ड
एलिसन फेलिक्स के लिए रविवार की रात खुशियां लेकर आई। मां बनने के बाद अपना पहला गोल्ड जीतते हुए अमेरिकी महिला धावक ने इतिहास भी रच दिया। इस जीत के साथ एलिसन ने महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब विश्व चैंपियनशिप में फेलिक्स के स्वर्ण पदकों की संख्या 12 हो गई, जो बोल्ट (11) से एक अधिक है।
भारतीय समयानुसार रविवार देर दोहा में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिपके 4X400 मीटर मिक्स्ड रिले का फाइनल जीतते हुए एलिसन फेलिक्स ने यह कारनामा किया। 3 मिनट 09.34 सेकंड का समय लेते हुए अमेरिकी टीम ने नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। विल्म लंदन III, कर्टनी ओकोलो और माइकल चेरी के साथ दौड़ते हुए एलिसन  फेलिक्स ने यह गोल्ड अपने और देश के नाम किया। इसी इवेंट में भारतीय टीम भी थी, जो आठ टीम में से सातवें पायदान पर रही। 2005 में अपना पहला गोल्ड मेडल जीतने वालीं फेलिक्स दूसरे लेग में दौड़ी, जहां उन्होंने अपनी टीम को एक अहम बढ़त दिलाई। इस इवेंट में अमेरिका से पीछे जमैका और तीसरे क्रम पर बहरीन की टीम रही।
रिलेटेड पोस्ट्स