बेल्जियम दौराः रूपिंदर पाल और ललित उपाध्याय की वापसी

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक बेल्जियम का दौरा करेगी। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को उप-कप्तान घोषित किया। इस दौरे पर भारतीय टीम बेल्जियम के खिलाफ तीन और स्पेन के खिलीाफ दो मैच खेलेगी। ललित उपाध्याय की टीम में वापसी हुई है, वह पिछले साल हुए विश्व कप में आखिरी बार भारत के लिए खेले थे। ओलम्पिक टेस्ट इवेंट में टीम का हिस्सा नहीं रहे रुपिंदर पाल सिंह की भी वापसी हुई है।
पीआर श्रीजेश और कृष्णा बी पाठक टीम में शामिल दो गोलकीपर हैं। टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'सभी खिलाड़ी एक-दूसरे की अच्छे से मदद करते हैं और हमें उम्मीद है कि टीम अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखेगी। हम बेल्जियम जाने से पहले टीम के कुछ पक्षों को बेहतर करना चाहते हैं। बेल्जियम एक मजबूत टीम है और अगर हम उन्हीं के घर में उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो रूस के खिलाफ होने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर मुकाबले से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा।'
बेल्जियम दौरे के लिए भारतीय मेंस हॉकी टीम:
गोलकीपर : पीआर श्रीजेश, कृष्णा बी पाठक। डिफेंडर्स : हरमनप्रीत सिंह (उप-कप्तान), सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, गुरिंदर सिंह, खडंगबम कोथाजीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह। मिडफील्डर्स : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांता शर्मा। फॉरवर्ड्स : मनदीप सिंह, एसवी सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह।

रिलेटेड पोस्ट्स