के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर चिकित्सा-शिक्षा में सिरमौर

सर्वोत्तम नैदानिक परिणाम और रोगी संतुष्टि ही मुख्य उद्देश्य
ब्रज क्षेत्र के चिकित्सा-शिक्षा संस्थानों की जब भी बात होती है, उसमें के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इसकी वजह यहां के सुयोग्य और अनुभवी डॉक्टर्स, नर्सेज तथा कर्मचारियों की समर्पित टीम है जो सर्वोत्तम नैदानिक परिणाम और रोगी संतुष्टि प्रदान करने के लिए जानी जाती है। चिकित्सा का सम्बन्ध मनुष्य की भावनाओं, उसके प्राणों तथा सारे जीवन के साथ जुड़ा होता है। चिकित्सकीय पेशा पवित्र मानवीय संवेदनाओं से युक्त, प्राण-दान और जीवन-रक्षा की दृष्टि से ईश्वर के बाद दूसरा परन्तु कभी-कभी तो ईश्वर के समान ही माना जाता है। ईश्वर द्वारा तो मनुष्य को केवल जन्म दिया जाता है जबकि एक चिकित्सक के कन्धों पर उसके सारे जीवन की रक्षा का भार होता है।
ब्रज की आवाम को चिकित्सा के लिए दर-दर न भटकना पड़े इसी उद्देश्य को लेकर जाने-माने शिक्षाविद और समाजसेवी आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल द्वारा अपनी धर्म-परायण मां कांती देवी के नाम पर वर्ष 2014 में के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के रूप में एक चिकित्सा-शिक्षा संस्थान का शुभारम्भ किया गया। सेवाभाव को समर्पित इस चिकित्सा संस्थान में हर वह सुविधा है, जोकि सिर्फ बड़े-बड़े महानगरों में संचालित चिकित्सालयों में ही उपलब्ध है। एक दशक में ही इस चिकित्सा-शिक्षा संस्थान ने समूचे उत्तर भारत में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है।
चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाभाव सर्वोपरि है। यद्यपि समय के अनुसार चिकित्सा के क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं लेकिन के.डी. हॉस्पिटल प्रबंधन की हर पल कोशिश रहती है कि ब्रज और उसके आसपास के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें ताकि उन्हें चिकित्सा के अभाव में महानगरों की तरफ न भागना पड़े। पिछले 11 वर्षों में के.डी. हॉस्पिटल द्वारा मथुरा के सैकड़ों गांवों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जहां हजारों लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया वहीं कोरोना संक्रमण के दौर में जब समूची दुनिया में त्राहि-त्राहि मची हुई थी, उस दौर में भी इस चिकित्सा-शिक्षा संस्थान ने लोगों की जीवन रक्षा का महती दायित्व निर्वहन करने में कोई कोताही नहीं बरती।
दूसरे राज्यों के मरीजों में भी बनाई विशिष्ट पहचान
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों, सुयोग्य नर्सेज तथा कर्मचारियों की 24 घण्टे सुविधा होने से सिर्फ ब्रज क्षेत्र ही नहीं बल्कि हरियाणा, राजस्थान, बिहार यहां तक कि दिल्ली तक से लोग उपचार को न केवल यहां आते हैं बल्कि पूर्ण स्वस्थ होकर अपने घर जाते हैं। दूर-दूर से यहां आते मरीजों की मुख्य वजह, यहां का पारिवारिक वातावरण है। यहां की विश्वस्तरीय परीक्षण मशीनों से बहुत ही कम शुल्क में मरीजों की जांच की जाती है। यह संस्थान चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम ज्ञान और तकनीक में विशेषज्ञता रखता है तथा मरीजों की उचित उपचार और देखभाल के लिए प्रतिबद्ध है।
के.डी. हॉस्पिटल का नशामुक्ति केन्द्र बना वरदान
के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर का नशामुक्ति केन्द्र उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जोकि लम्बे समय से नशीले पदार्थों की गिरफ्त में थे। यहां प्रतिमाह पांच सौ से अधिक मरीज हर तरह के नशे से छुटकारा पा रहे हैं। इस केन्द्र की वजह से अब तक ब्रज मण्डल के हजारों लोग नशे का परित्याग कर पुनः सफल जीवन जी रहे हैं। यह नशामुक्ति केन्द्र उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत मथुरा जनपद का एकमात्र सेण्टर है।
मानवता की सेवा ही चेयरमैन मनोज अग्रवाल का मुख्य ध्येय
किसी भी संस्थान के सफल संचालन के लिए कर्मठ और सुयोग्य व्यक्तियों की जरूरत होती है। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर का सफल संचालन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल के छोटे सुपुत्र चेयरमैन मनोज अग्रवाल की देखरेख में हो रहा है। श्री अग्रवाल का उद्देश्य हर पीड़ित व्यक्ति को अच्छे से अच्छा उपचार मुहैया कराना है। मानवता की सेवा ही श्री अग्रवाल का मुख्य ध्येय है तो सेवाभाव ही के.डी. हॉस्पिटल का मूलमंत्र है। बदलते समय के साथ चिकित्सकीय पेशे में चुनौतियां बढ़ी हैं लेकिन डॉक्टर का प्रोफेशन नोबल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें मानवसेवा सर्वोपरि है।
यहां हर मरीज की परिवार के सदस्य के रूप में होती देखभाल
के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर का उद्देश्य ब्रज क्षेत्र में चिकित्सा देखभाल के उच्चतम मानकों के साथ-साथ नैदानिक अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में क्रांति लाना है। हॉस्पिटल की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में जोड़ प्रत्यारोपण, कार्डियक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी आदि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर इनोवेशन और तकनीक के मामले में भी अग्रणी है। यहां 3डी-प्रिंटेड टाइटेनियम स्पाइन इम्प्लांट, स्ट्रोक के इलाज के लिए स्टेंट रिट्रीवर्स, पेसमेकर इम्प्लांटेशन और बहुत कुछ ऐसा है, जोकि अन्य जगह नहीं है।
के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में से एक है। इसकी क्षमता लगभग एक हजार बिस्तरों की है। यहां कार्डियक, न्यूरोसाइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स सहित दर्जनों ऐसी सुविधाएं हैं जोकि मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। यहां हर मरीज को परिवार का सदस्य माना जाता है। यहां देश के बेहतरीन डॉक्टर हैं, जिनमें से ज्यादातर अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी हैं।
यहां मेधावियों को दी जाती है मानवसेवा की सीख
के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर सिर्फ अपनी चिकित्सा सेवाओं के लिए ही नहीं बल्कि उच्चतम गुणवत्ता के पठन-पाठन के लिए भी जाना जाता है। यहां अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं जहां अपनी मेधा के बल पर प्रतिवर्ष मेरिट सूची में स्थान बना रहे हैं वहीं अपने प्राध्यापकों से मानवसेवा का पाठ भी पढ़ रहे हैं। प्राध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं को बदलते चिकित्सा परिवेश की जानकारी से रूबरू कराने के लिए यहां प्रायः राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विविध कार्यक्रमों तथा कार्यशालाओं का आयोजन होता रहता है।
दिल्ली के एम्स की तरह सुविधायुक्त हो रहा के.डी. हॉस्पिटल
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल इस चिकित्सा संस्थान को दिल्ली के एम्स की तरह सुविधायुक्त करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। डॉ. अग्रवाल कहते हैं कि निःस्वार्थ भाव से सेवाभावना रखना मानवता की उच्चकोटि है। संसार में मानव ही एकमात्र ऐसा जीव है जो सोचने-समझने की शक्ति रखता है। मनुष्य ही अपनी भावना को बोलकर व्यक्त कर सकता है। अच्छे और बुरे की पहचान स्वयं के विवेक से मनुष्य कर सकता है, इसलिए मानवता निभाने की जिम्मेदारी हर इंसान की है। के.डी. हॉस्पिटल प्रबंधन ने विश्व स्तरीय चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।
डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने ब्रज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के जो नायाब प्रकल्प दिए हैं, उनकी प्रशंसा उत्तर प्रदेश ही नहीं दूसरे राज्यों में भी मुक्तकंठ से होती है। इन्होंने नौनिहालों से लेकर युवा पीढ़ी तक को ऐसी शैक्षिक सुविधाएं दी हैं जोकि हर जगह उपलब्ध नहीं हैं। आर.के. एज्यूकेशन ग्रुप के हरे-भरे शैक्षिक उपवन में के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर अपनी उत्कृष्ट शिक्षा तथा सेवाभाव का नायाब प्रकल्प है।