पेरिस पैरालम्पिक में दिखेगा 84 भारतीय खिलाड़ियों का दम

28 अगस्त से 8 सितम्बर तक चलेगा खेलों का महाकुम्भ
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
पेरिस ओलम्पिक 2024 के बाद अब पेरिस पैरालम्पिक 2024 का आयोजन होने जा रहा है। जल्‍द ही पेरिस में इन खेलों की शुरुआत होगी। पेरिस पैरालम्पिक के 22 खेलों में करीब 4,400 एथलीट हिस्‍सा ले रहे हैं। पैरालम्पिक की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और यह 8 सितम्बर तक चलेगा। पेरिस पैरालम्पिक में 84 भारतीय एथलीट पदक के लिए जोर लगाएंगे। यह पैरालम्पिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है।
भारतीय एथलीट 12 खेलों में हिस्‍सा लेंगे। टोक्यो पैरालम्पिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते थे। इनमें 5 गोल्‍ड मेडल भी शामिल थे। पेरिस पैरालम्पिक 2024 में भारतीय दल आसानी से डबल डिजिट का आंकड़ा पार कर सकता है। पेरिस पैरालम्पिक 2024 पेरिस शहर के आसपास होगा। इसमें 22 खेल प्रतियोगिताएं होंगी जो 18 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। पेरिस में 11 दिनों की अवधि में 549 स्पर्धाओं में 4,400 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। ओपनिंग सेरेमनी 28 अगस्त को प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड और चैंप्स-एलिसीस में आयोजित की जाएगी। क्‍लोजिंग सेरेमनी 8 सितम्बर को होगी। पेरिस पैरालम्पिक 2024 में भारत के 84 एथलीट प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे। भारतीय दल में 52 पुरुष और 32 महिलाएं होंगी।

रिलेटेड पोस्ट्स