भारतीय सेना प्रमुख ने खिलाड़ियों से की चर्चा

पेरिस ओलम्पिक में सेना के 13 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
पेरिस ओलम्पिक की शुरुआत में अब कुछ दिन शेष हैं। भारत इस बार पेरिस ओलम्पिक में 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और सभी को इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की आशा है। इनमें भारतीय सेना के कुछ एथलीट भी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारतीय सेना प्रमुख ने भारतीय सेना के एथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए चर्चा की।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भारतीय सेना के एथलीटों को शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "आपकी उपलब्धियां भारतीय सेना और राष्ट्र के लिए बहुत गर्व का स्रोत हैं।" पेरिस ओलम्पिक 2024 में 13 भारतीय सेना के एथलीट सात स्पर्धाओं में भाग लेंगे। भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय विदेश में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से पेरिस पहुंचेंगे। भारत को निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती और मुक्केबाजी के अलावा नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है जिन्होंने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 

रिलेटेड पोस्ट्स