अभिनव ब्रिंदा और दीपा मलिक को मिला यूके-इंडिया अवॉर्ड

दिग्गजों ने कहा पेरिस ओलम्पिक-पैरालम्पिक में भारत करेगा श्रेष्ठ प्रदर्शन
खेलपथ संवाद
लंदन।
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और पैरालम्पियन दीपा मलिक को विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले भारतीयों के सम्मान के लिए आयोजित एक समारोह में विशेष पुरस्कार से नवाजा गया है।
लंदन में गुरुवार शाम को आयोजित ‘इंडिया ग्लोबल फोरम (आईजीएफ)’ के वार्षिक ‘यूके-इंडिया अवार्ड्स 2024’ में सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए अरुणाचलम मुरुगनाथम ‘ग्लोबल इंडियन आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उनके के साथ-साथ खेल के अन्य दिग्गजों को भी सम्मानित किया गया।
मुरुगनाथम के जीवन पर 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ रिलीज हो चुकी है। इस मौके पर बिंद्रा ने उम्मीद जतायी कि भारतीय खिलाड़ी पेरिस ओलम्पिक में अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘टोक्यो में हमने सात पदक जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। मुझे उम्मीद है कि पेरिस में हमारा प्रदर्शन उससे बेहतर होगा। उम्मीद है कि हम अपनी पहली महिला ओलम्पिक चैम्पियन (स्वर्ण पदक विजेता) को देखेंगे।’’
भारत की पहली महिला पैरालम्पिक पदक विजेता और भारत की पैरालम्पिक समिति की पूर्व अध्यक्ष डॉ. दीपा मलिक ने पैरालम्पिक के लिए इसी तरह की बातें कहीं। उन्होंने कहा, ‘‘पैरालम्पिक में भारत का पेरिस 2024 में प्रदर्शन टोक्यो से बेहतर होगा। हम अधिक खेल स्पर्धाओं में भाग लेंगे। पिछली बार हमने नौ खेलों में भाग लिया था, इस बार हम 12 खेलों में भाग ले रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमें वहां पदक संख्या बढ़ने की अधिक सम्भावना दिखती है।’’

रिलेटेड पोस्ट्स