पेरिस में गेम्स विलेज में नहीं होटल में ठहरेंगे गोल्फर

भारतीय गोल्फरों को थकान से बचाने के लिए उठाया गया कदम
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
टोक्यो ओलम्पिक में चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूकने वाली गोल्फर अदिति अशोक के 40 किलोमीटर के थकावट भरे सफर को ध्यान में रख इस बार पेरिस में गोल्फरों को कोर्स के नजदीक ठहराया जा रहा है। भारतीय गोल्फर गेम्स विलेज में नहीं बल्कि कोर्स के नजदीक होटल में ठहराए जाएंगे। होटल से कोर्स की दूरी आठ से 10 की मिनट की है। 
टोक्यों में अदिति को गेम्स विलेज से कोर्स पहुंचने में डेढ़ घंटा लगता था। उन्हें कोर्स जाने के लिए तड़के तीन-साढ़े तीन बजे उठना पड़ता था। तब वह सात बजे शुरू होने वाले मुकाबले में पहुंच पाती थीं। इस बार भी पेरिस में कोर्स गेम्स विलेज से 40 किलोमीटर दूर है। अदिति अशोक और दीक्षा डागर का पेरिस में खेलना तय है, जबकि शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर क्वालीफाई करने की दौड़ में हैं। भारतीय गोल्फ यूनियन के अध्यक्ष ब्रिजिंदर सिंह के अनुसार टोक्यो के अनुभव को ध्यान में रखते हुए गोल्फर होटल में ठहराए जा रहे हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स