पीटी ऊषा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ उपाध्यक्ष पद का लड़ेंगी चुनाव

उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें मामला
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष उड़नपरी पीटी ऊषा अब राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगी। बुधवार को सीजीएफ की ओर से छंटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, खेल समिति सदस्य चुने जाएंगे। पीटी ऊषा कुक आईलैंड के ह्यू ग्राहम, द. अफ्रीका के बैरी हैंड्रिक्स, बारबेडोस की सांद्रा ओसबोर्न, कनाडा के रिचर्ड पावर्स, स्कॉटलैंड के इयान रीड, यूगांडा के डॉ. डोनाल्ड रुकारे के साथ चुनाव लड़ेंगी। चुनाव 14 और 15 सितम्बर को सिंगापुर में होने वाली सीजीएफ की जनरल असेंबली में होंगे। अध्यक्ष पद केलिए वेल्स के क्रिस जेनकिंस और न्यूजीलैंड के केरिन स्मिथ चुनाव लड़ रहे हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स