हॉकी इंडिया लीग को मजबूती देने के प्रयास तेज

पेरिस ओलम्पिक के बाद आयोजित हो सकती है हॉकी इंडिया लीग
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
हॉकी इंडिया 7 साल के अंतराल के बाद फ्रेंचाइजी-आधारित लीग को पुनर्जीवित करने की कोशिश में है जिससे बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) अगले साल या 2025 की शुरुआत में एक नये अवतार में शुरू हो सकती है। एचआईएल को 2017 में वित्तीय मुद्दों और टीम मालिकों के असहयोग के कारण निलम्बित कर दिया गया था।
हॉकी इंडिया इस लीग को पेरिस ओलम्पिक के बाद आयोजित करने की योजना बना रहा है, जिसमें पहली बार महिलाओं के मुकाबले भी होंगे। पूर्व ओलंपियन दिलीप टिर्की के नेतृत्व में हॉकी इंडिया ने एचआईएल के माध्यम से उभरते हुए खिलाड़ियों को अनुभव प्रदान करके देश में हॉकी परिदृश्य को फिर से जीवित करने की योजना बनाई है। टिर्की ने विशेष बातचीत में कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से अगले साल टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए विंडो (समय) मांगी है। हमें अब भी एफआईएच से आधिकारिक जवाब का इंतजार है। 

रिलेटेड पोस्ट्स