लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन से बाहर

क्वार्टर फाइनल में मिली हार
जकार्ता।
लक्ष्य सेन और अश्वनी पोनप्पा-तनिषा क्रास्टो की हार के साथ भारत की इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चुनौती समाप्त हो गई। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला स्थानीय हीरो और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से था, जिसमें उन्हें 21-15, 10-21, 13-21 से 62 मिनट में हार मिली।
लक्ष्य सेन और अश्वनी पोनप्पा-तनिषा क्रास्टो की हार के साथ भारत की इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चुनौती समाप्त हो गई। क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला स्थानीय हीरो और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से था, जिसमें उन्हें 21-15, 10-21, 13-21 से 62 मिनट में हार मिली। लक्ष्य ने क्रिस्टी के खिलाफ इससे पहले खेला गया एकमात्र मुकाबला जीता था। पोनप्पा और तनिषा को जापानी जोड़ी यूकी फुकीशिमा और सायाका हिरोतो के हाथों 13-21, 18-21 से हारना पड़ा।
इसके बाद क्रिस्टी ने लगातार तीन अंक बनाए और स्कोर 15 -15 से बराबर कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि लगातार छह अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया। सेन हालांकि इसके बाद अपनी लय खो बैठे जबकि क्रिस्टी ने शानदार खेल दिखाया और जल्द ही 11-2 से बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद इंडोनेशिया के खिलाड़ी को दूसरा गेम जीतने के लिए खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
क्रिस्टी ने तीसरे और निर्णायक गेम में भी अच्छी शुरुआत की। उन्होंने शुरू में 5-1 से बढ़त बनायी। सेन ने लगातार चार अंक बनाए लेकिन इंडोनेशिया के खिलाड़ी ने उन्हें ज्यादा मौके नहीं दिए और इंटरवल तक 11-6 की अच्छी बढ़त हासिल कर दी। इसके बाद उन्होंने लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम किया। सेन पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे।

रिलेटेड पोस्ट्स