भारतीय महिला हाॅकी टीम की लगातार तीसरी जीत

दक्षिण अफ्रीका को तीसरे मैच में 4-0 से हराया
केपटाउन।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को लगातार तीसरी बार उनके ही घर में हराया। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के तीसरे मैच में भारत ने मेजबान को 4-0 से हराया। वंदना कटारिया ने 20वें, दीप ग्रेस एक्का ने 18वें, रानी रामपाल ने दूसरे और संगीता कुमारी ने 46वें मिनट में गोल दागे। भारत चार मैचों की सीरीज में 3-0 से लीड बना ली है। अब सीरीज का आखिरी मैच रविवार को होगा।
सीरीज में दक्षिण अफ्रीका अब तक एक ही गोल मार सका है। वहीं भारत ने अब तक तीन मैचों में मेजबान के खिलाफ 16 गोल स्कोर कर दिए है। भारत ने पिछले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका पर 5-1 और 7-0 से जीत दर्ज की थी। टीम ने पहले दो मैचों में काफी प्रभावशाली तरीके से खेला। टीम बेसिक्स पर टिकी रही और अनुशासित तरीके से गेम खेला।
मैच की शुरुआत तेजी से हुई और भारत ने सर्कल में बेहतरीन मौके बनाए। मैच के दूसरे ही मिनट में रानी रामपाल ने बढ़त दिला दी। इससे टीम को फायदा हुआ, उन्हें खेल में जमने का समय मिल गया। टीम ने दूसरे क्वार्टर में विपक्षी टीम के बॉक्स में नए सिरे से शुरुआत की। 18वें मिनट में, दीप ग्रेस एक्का ने पेनल्टी कार्नर पर मिले चांस को अच्छी तरह कन्वर्ट किया। इसी तरह भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली। तीसरा गोल इंडिया टीम की फॉरवर्ड प्लेयर वंदना कटारिया ने किया। उन्होंने 20वें मिनट में शानदार फिल्ड गोल दागा। वहीं 46वें मिनट में संगीता कुमारी ने मैच का आखिरी गोल दागा।
भारतीय विमेंस हॉकी टीम की अगली सीरीज नीदरलैंड के खिलाफ होगी। तीन मैचों की सीरीज साउथ अफ्रीका के जोहानसबर्ग में ही खेली जाएगी जहां टीम अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है। भारतीय विमेंस हॉकी टीम तीसरे मैच में जीतने के बाद घूमने पहुंची। हॉकी इंडिया ने इसकी जानकारी दी। टीम केप टाउन के टेबल माउंटेन पहुंची। पहाड़ के ऊपर से समुद्र भी नजर में आता है।

रिलेटेड पोस्ट्स