हर भारतवासी की यही पुकार चक दे इंडिया

हाॅकी विश्व कप का आगाज आज से
खेलपथ संवाद
राउरकेला।
टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतकर पुराना गौरव लौटाने की दिशा में पहला कदम रख चुकी भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार अपनी सरजमीं पर पदक के प्रबल दावेदारों में से है। स्पेन भारत के लिए कभी आसान प्रतिद्वंद्वी नहीं रहा, हालांकि वह टूर्नामेंट की सबसे युवा टीमों में से है। भारत विश्व रैंकिंग में छठे, जबकि स्पेन आठवें स्थान पर है।
भारतीय टीम विश्व कप में पदक का 48 साल का इंतजार खत्म करने के इरादे से उतरेगी। ओलम्पिक में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम ने एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में अजित पाल सिंह की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है। इससे पहले 1971 में पहले विश्व कप में भारत ने कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। पिछली बार भी भुवनेश्वर में हुए विश्व कप में भारत क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गया था।
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पुराना गौरव लौटाने की दिशा में पहला कदम रख चुकी भारतीय हॉकी टीम शुक्रवार को स्पेन के खिलाफ पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप में पदक के लिये 48 साल का इंतजार खत्म करने का होगा। ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम ने एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में अजितपाल सिंह की कप्तानी में जीता था। रीड के 2019 में कोच बनने के बाद से भारत का कद अंतरराष्ट्रीय हॉकी में बढा है। इस वर्ष एफआईएच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से हैं। उनके अलावा अनुभवी गोलकीपर पी आर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह पर सफलता का दारोमदार होगा। 
डिफेंडर अमित रोहिदास भी काफी अनुभवी हैं और पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ भी हैं। फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह पर भी सभी की नजरें होंगी। भारत का सामना कल स्पेन से होगा और मेजबान की मंशा जीत के साथ शुरूआत करने की होगी ताकि क्वार्टर फाइनल में सीधे जगह बना सके। हर ग्रुप से शीर्ष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी और दूसरे तथा तीसरे स्थान की टीमों के बीच क्रॉसओवर मैच होंगे। भारत और स्पेन का मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा।

 

रिलेटेड पोस्ट्स