फुटबॉल खिलाड़ी पर आया स्पेन की राजकुमारी का दिल

गावी बर्सिलोना के लिए कर चुका है कमाल
दोहा।
गावी एक साल से अधिक समय से बार्सिलोना और स्पेन के प्रशंसकों के दिल में राज कर रहे हैं। स्पेन की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाने के बाद गावी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। खबरों के अनुसार अब गावी स्पेन की प्रिंसेस लियोनोर का दिल भी जीत चुके हैं। खबरों के अनुसार गावी प्रिंसेस लियोनोर के क्रश हैं। प्रिंसेस लियोनोर उन्हें काफी पसंद करती हैं। हालांकि, गावी या प्रिंसेस लियोनोर की तरफ से इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा गया है।
डियारियो एएस का कहना है कि क्राउन प्रिंसेस लियोनोर को इस मिडफील्डर पर क्रश है। ऑस्टुरियस की राजकुमारी ग्लैमरगन, वेल्स में अटलांटिक स्कूल में पढ़ती हैं, जहां से अलग-एलग देशों के कई शाही लोगों ने अपनी शिक्षा प्राप्त की है। यह राजकुमारी स्पेन के सिंहासन में बैठने की रेस में शामिल हैं।
उनके पिता और स्पेन के राजा, फेलिप षष्टम वर्तमान में दोहा कतर में हैं, जहां वह स्पेनिश राष्ट्रीय टीम का समर्थन कर रहे हैं। कोस्टारिका पर स्पेन की 7-0 की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम भी पहुंचे थे। इस दौरान यह भी देखा गया कि उनके पास एक जर्सी थी, जिसमें गेवी के हस्ताक्षर थे। यह टीशर्ट राजा के साइज से काफी छोटी थी। लोगों ने अनुमान लगाया था कि यह उनकी 17 वर्षीय बेटी के लिए हो सकती है। ल्योनर गावी से एक साल छोटी हैं, गावी इस साल की शुरुआत में 18 साल के हो चुके हैं।
फुटबॉल में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले गावी अपने लुक की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं और उनके फैंस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फीफा विश्व कप 2022 में स्पेन की टीम ने दो मैच खेले हैं और एक में जीत हासिल की है। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है। यह टीम ग्रुप ई से अंतिम-16 में पहुंचने की प्रबल दावेदार है। दो मैच में चार अंक के साथ स्पेन की टीम अंक तालिका में टॉप पर है।

रिलेटेड पोस्ट्स