खिलाड़ी मन लगाकर खेलें सफलता अवश्य मिलेगीः एसडीएम प्रखर सिंह

डबरा स्टेडियम में हुई ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता

खेलपथ संवाद

डबरा (ग्वालियर)। खिलाड़ी अनुशासन के साथ खेलों में अपना कौशल दिखाएं। कोशिश हो कि वह एक खेल में ही प्रयास करें। यदि लगन और मेहनत से एक खेल में पूरे मनोयोग से खेलेंगे तो सफलता मिलना तय है। उक्त सारगर्भित उद्गार मुख्य अतिथि एसडीएम डबरा प्रखर सिंह ने ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

ज्ञातव्य है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता का आयोजन डबरा स्टेडियम में कराया गया। इसमें डबरा विकास खंड के ग्रामीण एवं शहरी बालक-बालिका खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल तथा कुश्ती खेलों में अपना कौशल दिखाया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि डबरा एसडीएम प्रखर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जोसफ बक्सला जिला खेल अधिकारी ग्वालियर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर.के. रजक, विनोद कुमार दुबे, मुकेश शर्मा प्राचार्य उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय, विनोद जैन प्राचार्य कन्या विद्यालय, कैलाश पुरी गोस्वामी, सुनील झा, पंकज दुबे, किशोर पटसरिया, अशोक चौहान आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन सलिल शिवहरे, लोकपाल जाटव, विश्वजीत जाट, सौरव साहू, राहुल बघेल, डोली परमार, पूनम पाराशर, सोनम कोरी, नेहा करोसिया, डिंपल नागवंशी ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक मुकेश बाथम ने किया।

यह रहे विजेताः

खो-खो बालक वर्ग में प्रथम स्थान चैम्पियन स्पोर्ट्स अकादमी, द्वितीय स्थान खेलवार डबरा एवं तृतीय स्थान पर शासकीय उत्कृष्ट उत्तर मध्य विद्यालय की टीम ने हासिल किया। खो-खो बालिका वर्ग में सेंट पीटर स्कूल प्रथम, चैम्पियन स्पोर्ट्स अकादमी द्वितीय एवं खेल विभाग डबरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान टेकनपुर एवं द्वितीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट उत्तर मध्य विद्यालय डबरा एवं तृतीय स्थान खेल विभाग की टीम को मिला। कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय डबरा, द्वितीय स्थान खेल विभाग डबरा तथा तीसरा स्थान चैम्पियन स्पोर्ट्स अकादमी को मिला।

वॉलीबॉल बालक वर्ग में प्रथम स्थान शहीद भगत सिंह क्लब सिमरिया ताल डबरा, द्वितीय स्थान खेल विभाग डबरा, तृतीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान खेल विभाग डबरा, द्वितीय स्थान शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय डबरा एवं तृतीय स्थान पर चैम्पियन स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम रही।

एथलेटिक्स बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हरपेंद्र कुशवाहा, द्वितीय स्थान केदार गुर्जर एवं तृतीय स्थान सूरज ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में करतार गुर्जर प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय तथा आदित्य शाक्य ने तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रुस्तम बघेल प्रथम, हेमंत बघेल द्वितीय तथा नमन कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ में आदत प्रथम तथा लम्बीकूद में हेमंत बघेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद में सूर्या सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो गोला फेंक में अमन खान ने बाजी मारी।

एथलेटिक बालिका वर्ग में 100  मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मुस्कान बघेल, द्वितीय स्थान सलोनी कुशवाहा एवं तृतीय स्थान काजल सेन ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रौनक बाथम, द्वितीय स्थान प्रियंका बघेल तथा तृतीय स्थान लवली को मिला। 400 मीटर में प्रथम स्थान शिवानी बघेल, द्वितीय स्थान विनीता परदेसी तथा तृतीय स्थान स्नेहा ने प्राप्त किया। 1000 मीटर में प्रथम स्थान मोनिका बघेल ने प्राप्त किया वहीं भाला फेंक में प्रथम स्थान पूनम पाराशर तथा गोला फेंक में प्रथम स्थान सोनम शाक्य को मिला। लम्बी कूद में नंदनी कुशवाह तथा ऊंची कूद में नेहा करोसिया ने बाजी मारी। कुश्ती और फुटबॉल में खिलाड़ियों का जिलास्तरीय  प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। यह सभी चयनित खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में डबरा विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स