फीफा विश्व कप में इंग्लैंड का धमाकेदार आगाज

ईरान को 6-2 से सिखाया पराजय का सबक
दोहा।
इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ दूसरी टीम को यह चेतावनी दे दी है कि उसे कोई हल्के में न ले। टीम विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सकी। उसने पिछली बार 2018 में पनामा को 6-1 से हराया था।
इंग्लैंड के मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल किए। आर्सेनल के लिए क्लब मुकाबले में खेलने वाले बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा रहीम स्टर्लिंग, ज्यूड बेलिंघम, जैक ग्रिलिश और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल किए। ईरान के हिस्से में दो गोल आए। दोनों गोल मेहदी तरेमी ने किए।
इंग्लैंड ने मैच में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। जूड बेलिंघम ने 35वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का भी पहला गोल था। उनके बाद बुकायो साका ने 43वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफटाइम के इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में रहीम स्टर्लिंग ने टीम का तीसरा गोल किया।
हाफटाइम के बाद बुकायो साका ने 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। यह टीम का चौथा गोल था। 70वें मिनट में इंग्लैंड ने एक साथ चार बदलाव किए। मार्कस रैशफोर्ड, एरिक डायर, जैक ग्रिलिश और फिल फोडेन को भेजा। मार्कस रैशफोर्ड ने मैदान पर उतरते ही गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने टीम का पांचवां गोल किया। उनके बाद निर्धारित 90 मिनट से ठीक पहले जैक ग्रिलिश ने भी अपना नाम स्कोरकार्ड में लिखवा लिया। उन्होंने 89वें मिनट में गोल किया। इंग्लैंड का अगला मुकाबला अब 26 नवंबर को अमेरिका से होगा। वहीं, ईरान 25 नवंबर को वेल्स के खिलाफ खेलेगा।
इंग्लैंड ने विश्व कप में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया। उसने ईरान को 6-2 से हरा दिया। इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ दूसरी टीम को यह चेतावनी दे दी है कि उसे कोई हल्के में न ले। टीम विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर सकी। उसने पिछली बार 2018 में पनामा को 6-1 से हराया था।
इंग्लैंड के मैच में पांच खिलाड़ियों ने गोल किए। आर्सेनल के लिए क्लब मुकाबले में खेलने वाले बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। उनके अलावा रहीम स्टर्लिंग, ज्यूड बेलिंघम, जैक ग्रिलिश और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल किए। ईरान के हिस्से में दो गोल आए। दोनों गोल मेहदी तरेमी ने किए।
इंग्लैंड ने मैच में धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की। उसने पहले हाफ में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। जूड बेलिंघम ने 35वें मिनट में टीम का पहला गोल किया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का भी पहला गोल था। उनके बाद बुकायो साका ने 43वें मिनट में टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। हाफटाइम के इंजरी टाइम (45+1वें मिनट) में रहीम स्टर्लिंग ने टीम का तीसरा गोल किया।
हाफ टाइम के बाद बुकायो साका ने 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। यह टीम का चौथा गोल था। 70वें मिनट में इंग्लैंड ने एक साथ चार बदलाव किए। मार्कस रैशफोर्ड, एरिक डायर, जैक ग्रिलिश और फिल फोडेन को भेजा। मार्कस रैशफोर्ड ने मैदान पर उतरते ही गोल किया। 71वें मिनट में उन्होंने टीम का पांचवां गोल किया। उनके बाद निर्धारित 90 मिनट से ठीक पहले जैक ग्रिलिश ने भी अपना नाम स्कोरकार्ड में लिखवा लिया। उन्होंने 89वें मिनट में गोल किया। इंग्लैंड का अगला मुकाबला अब 26 नवंबर को अमेरिका से होगा। वहीं, ईरान 25 नवम्बर को वेल्स के खिलाफ खेलेगा।

 

रिलेटेड पोस्ट्स