क्या मॉडल आयशा की वजह से हुआ सानिया-शोएब का तलाक

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के आशियाना हुए अलग
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पाकिस्तानी न्यूज आउटलेट समा टीवी के मुताबिक शोएब ने कथित तौर पर सानिया को धोखा दिया है। दोनों ने 12 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया है। हालांकि इस संबंध में सानिया और शोएब ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शोएब और सानिया अभी भी इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। हालांकि सानिया मिर्जा की एक पोस्ट ने तलाक की अफवाहों को हवा दी है। हाल ही में सानिया ने अपने बेटे के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, “वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों से गुजरते हैं।” उन्होंने कुछ दिन पहले एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, “टूटे हुए दिल कहां जाते हैं?”
एक और दिलचस्प और चौंका देने वाली बात सामने आई है कि सानिया हाल ही में दुबई में एक नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। सानिया पहले शोएब मलिक के साथ दुबई के पाम जुमेराह में एक विला में रह रही थीं। अब वह दुबई में एक अलग इलाके में रहने चली गई हैं। एक और बात है जो प्रशंसकों को चिंतित कर रही है। वह है पाकिस्तानी क्रिकेट शो 'आस्क द पवेलियन' में शोएब से सानिया की टेनिस अकादमियों के स्थान के बारे में पूछा गया था। शोएब ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अकादमियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। शोएब की प्रतिक्रिया ने वकार यूनिस को हैरान कर दिया और उन्होंने मजाक में कहा, "आप किस तरह के पति हैं?"
बता दें कि शोएब और सानिया ने 2010 में शादी की थी और तब से दुबई में रह रहे हैं। सानिया मिर्जा ने इस साल जनवरी में अपनी टेनिस से संन्यास की घोषणा की। शोएब की बात करें तो, आखिरी बार नवम्बर 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 खेला था। टी-20 विश्व कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।
क्या मॉडल आयशा की वजह से सानिया-शोएब का तलाक हुआ
इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का तलाक हो गया है। यह दावा शोएब के करीबी दोस्त ने किया है, जोकि उनकी मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा- मैं दोनों के तलाक की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता। तलाक की अफवाहों के बीच मॉडल आयशा कमर के साथ रिश्तों को लेकर मलिक का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें मलिक ने खुलासा किया था कि आयशा ने फोटोशूट के दौरान मेरी बहुत मदद की थी। दरअसल, 2021 में मलिक ने आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। अब ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। हैदराबाद में 12 अप्रैल, 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था।
सानिया-मलिक के करीबी दोस्त ने बताया कि उन दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया है। कुछ फॉर्मेलिटीज हैं, जो अभी भी बची हुई हैं। दोनों अभी अलग-अलग रह रहे हैं। सानिया इस समय दुबई में हैं, जबकि मलिक पाकिस्तान में हैं। तलाक की खबरों को सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा हवा मिल रही है। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा था- टूटे दिल कहां जाते हैं? सबसे पहले सानिया और शोएब के सोशल मीडिया पोस्ट, जिनसे अलगाव को हवा मिली।
सानिया ने लिखा- टूटे दिल कहां जाते हैं...
सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी डाली है। इसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। लिखा- Where do broken hearts go. To find Allah ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वो दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं।
30 अक्टूबर को सानिया और शोएब साथ नजर आए थे। मौका था बेटे इजहान के जन्मदिन का। शोएब ने फोटो पोस्ट की, लेकिन उन्होंने जो लिखा, उससे लोगों के मन में सवाल उठने लगे। शोएब ने लिखा, "जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए। हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं। बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं।"
पाकिस्तानी मीडिया ने बताई वजह- शोएब ने सानिया को धोखा दिया
अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं लिखा है। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि बेटे की परवरिश मिलकर कर सकें। रिपोर्ट्स में बस इतना कहा जा रहा है कि शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था। हालांकि इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं लिखा जा रहा है।
शोएब की दूसरी बीवी हैं सानिया, शादी में पहली पत्नी ने किया था हंगामा
शोएब की पहली पत्नी सानिया नहीं, आयशा सिद्दीकी हैं। 2010 में सानिया-शोएब की शादी से पहले आयशा मीडिया में आई थीं, उन्होंने कहा था कि वे शोएब की पत्नी हैं। बिना तलाक दिए शोएब शादी नहीं कर सकते हैं। हैदराबाद की रहने वाली आयशा ने कहा था कि शोएब मोटा होने की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते। पहले तो शोएब इस शादी से इनकार करते रहे और तलाक नहीं देने की बात कही, लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दिया। ये तलाक सानिया से शादी होने के बाद दिया गया था।
शादी से पहले सानिया के घर में थे शोएब, तब भी विवाद हुआ था
शोएब शादी से पहले सानिया के घर पर रहे थे। इसे लेकर भी विवाद हुआ। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा था कि शादी से पहले दुल्हन के घर रहना इस्लाम के खिलाफ है। तब सानिया के घर के बड़ों ने तय किया कि शोएब शादी से एक दिन पहले होटल में शिफ्ट हो जाएं। ऐसा ही हुआ। मीडिया के चलते शोएब का निकलना मुश्किल हुआ तो सानिया के चाचा ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। लगा कि घर में झगड़ा हो रहा है। मीडिया ने उन्हें घेरा तो शोएब चुपचाप छोटी कार में नीचे लेटकर होटल पहुंचे। सानिया ने बताया था कि ये कार घर में सब्जी और सामान लाने के लिए इस्तेमाल की जाती है।
5 महीने डेटिंग के बाद की थी शादी, 10 साल बाद जन्मा बेटा
सानिया-शोएब की पहली मुलाकात साल 2004-2005 में भारत में हुई थी। दोनों की ज्यादा बातचीत नहीं हुई। दोनों 2009-2010 में एक-दूसरे से ऑस्ट्रेलिया के शहर होबार्ट में फिर मिले। सानिया टेनिस खेलने पहुंची थीं और शोएब अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने। इस समय पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया टूर पर थी। यहां जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब 5 महीने एक-दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी की सभी रस्में हैदराबाद में हुईं। इसके बाद लाहौर में रिसेप्शन रखा गया। शादी के 10 साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था। सानिया ने अपनी आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ में लिखा है कि शोएब उनकी लाइफ में उस समय आए थे, जब वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियों से जूझ रही थीं।

 

रिलेटेड पोस्ट्स