लवलीना बोरगोहेन ने किया पदक पक्का

कजाखस्तान की मुक्केबाज को 3-2 से हराया
नई दिल्ली।
ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अपना पदक कर लिया है। जॉर्डन के अम्मान में लवलीना ने 75 किलोग्राम वर्ग में अपना पहला मुकाबला जीत लिया। उन्होंने कजाखस्तान की वेलेंटीना खलजोवा के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल कर ली है। लवलीना को कम से कम कांस्य पदक पक्का करने के लिए एक जीत की जरूरत थी।
25 वर्षीय भारतीय मुक्केबाज ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की खलजोवा के खिलाफ कड़ी मेहनत की। टोक्यो ओलम्पिक में 69 किलोग्राम में कांस्य पदक जीतने वाली असम की मुक्केबाज 75 किलोग्राम वर्ग में खेल रही हैं, क्योंकि उनका पूर्व भार वर्ग पेरिस ओलम्पिक में शामिल नहीं है। लवलीना के साथ अंकुशिता बोरो (66 किलोग्राम) भी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। 22 वर्षीय अंकुशिता ने अंतिम आठ चरण में जापान की त्सुबाता अर्सिया पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, पूजा 70 किलोग्राम वर्ग में हार गईं। उन्हें अपने अंतिम आठ मुकाबले में कजाखस्तान की दरिगा शाकिमोवा के हाथों 0-5 से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले शनिवार को नवोदित मीनाक्षी (52 किलोग्राम) और प्रीति (57 किलोग्राम) और विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

 

रिलेटेड पोस्ट्स