टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया गईं राजलक्ष्मी अरोड़ा

सीनियर मीडिया प्रोड्यूसर है यह महिला 
ब्रिस्बेन।
भारत की 15 सदस्यीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। टीम ने प्रैक्टिस मैच खेलना भी शुरू कर दिया है। टीम इंडिया के साथ 16 सदस्यीय स्टाफ भी ऑस्ट्रेलिया गया है। हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ सपोर्टिंग कोच भी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। साथ ही कई सहायक स्टाफ भी हैं। इन सभी का टीम में अलग-अलग रोल है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि 16 सदस्यीय स्टाफ में एक महिला भी टीम इंडिया के साथ ट्रेवल कर रही हैं। 
टीम इंडिया के बैकरूम स्टाफ में शामिल इस महिला स्टाफ का नाम राजलक्ष्मी अरोड़ा है। वह पिछले कई सालों से टीम इंडिया के साथ यात्रा कर रही हैं। राजलक्ष्मी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में एक सीनियर मीडिया प्रोड्यूसर हैं। वह भारतीय टीम, खिलाड़ी और बोर्ड के अधिकारियों और फैन्स के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करती हैं। वह फैन और टीम इंडिया के बीच संबंधों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये और मजबूत बनाने को लिए काम करती हैं।
राजलक्ष्मी ने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत एक कंटेंट राइटर के तौर पर की थी। 2015 में वह बीसीसीआई में बतौर सोशल मीडिया मैनेजर शामिल हुईं। अब वह बीसीसीआई में सीनियर प्रोड्यूसर हैं। राजलक्ष्मी ने पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन से पढ़ाई की है। उन्होंने वहीं से मीडिया की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रिवरडेल हाई-स्कूल से पूरी की। वह स्कूल के दिनों में बास्केटबॉल टीम और शूटिंग टीम का भी हिस्सा रही थीं।
2019 में राजलक्ष्मी को बीसीसीआई के चार सदस्यीय आंतरिक समिति  का हेड नॉमिनेट किया गया था। तब से वह बोर्ड से जुड़ी रही हैं। वह पहले बोर्ड की आंतरिक शिकायत समिति के प्रमुख के पद पर भी रह चुकी हैं। इस दौरान वह भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ दुर्व्यवहार और भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार पर नजर रखती थीं। हालांकि, अब उन्हें मीडिया सीनियर मीडिया प्रोड्यूसर बनाया गया है। इसके अलावा वह आईपीएल के भी कई सीजन में मीडिया मैनेजर के तौर पर दिख चुकी हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स