भारत ने मैच डेविड मिलर ने दिल जीता

दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराया, सीरीज जीती
गुवाहाटी।
भारत ने दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने तीन विकेट पर 237 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट पर 221 रन पर रोक दिया। भारत ने अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रन बनाये। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।
इससे पूर्व सूर्यकुमार यादव और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में तीन विकेट पर 237 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंद में 61 रन की पारी के दौरान पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े। उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने इसके साथ ही विराट कोहली (नाबाद 49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 102 रन की साझेदारी की। कोहली ने 28 गेंद की नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने इस दौरान टी20 करियर में 11000 रन पूरे किये। उनके नाम अब 11030 रन है। आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने कागिसो रबाडा के खिलाफ चौका और फिर दो छक्के जड़कर टीम के स्कोर को 237 तक पहुंचाया।

रिलेटेड पोस्ट्स