ओलम्पिक में अब पांच पहलवानों को ही मिलेगा टिकट

पेरिस ओलम्पिक में हर वर्ग का चैम्पियन ही करेगा प्रतिभागिता
विश्व चैम्पियनशिप अगले साल 16 से 24 सितम्बर के बीच रूस में होगी
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में शीर्ष छह नहीं बल्कि सभी 18 भार वर्गों में चोटी पर रहने वाले पांच पहलवान ही पेरिस ओलम्पिक 2024 के लिए कोटा स्थान हासिल करेंगे। इस तरह से 2023 में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से 18 कोटा स्थान हटा दिए गए हैं और उन्हें विश्व क्वालीफायर्स में जोड़ दिया गया है, जो पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई करने का अंतिम मौका होगा।
यूनाइटेड विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के अध्यक्ष नेनाद लालोविच ने कुश्ती के विश्व संचालन संस्था की आधिकारिक वेबसाइट के हवाले से कहा कि यह बदलाव विश्व चैम्पियनशिप और विश्व क्वालीफायर्स के बीच कोटा स्थानों के वितरण में निष्पक्षता बरतने के लिए किया गया है। विश्व चैम्पियनशिप अगले साल 16 से 24 सितम्बर के बीच रूस में खेली जाएगी। 
विश्व चैम्पियनशिप 2023 के अलावा 2024 में होने वाले महाद्वीपीय क्वालीफायर्स (एशिया, अफ्रीका, पैन-अमेरिका, यूरोपीय) और 2024 के विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर्स से भी खेलों के लिए कोटा हासिल किया जा सकेगा। इससे पहले विश्व चैम्पियनशिप में 108 कोटा स्थान (प्रत्येक भार वर्ग में छह स्थान) दिए जाते थे लेकिन अब इनकी संख्या घटकर 90 हो गई है। विश्व चैम्पियनशिप 2023 में कोटा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी महाद्वीपीय क्वालीफायर्स में भाग लेने के हकदार नहीं होंगे। वह हालांकि किसी अन्य शैली में भाग ले सकते हैं। 
भारत से बजरंग पूनिया (65 किलोग्राम), रवि दहिया (57 किलोग्राम), दीपक पूनिया (86 किलोग्राम) और विनेश फोगाट (53 किलोग्राम) ने नूर सुल्तान में 2019 में हुई विश्व चैम्पियनशिप से टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई किया था, जबकि अंशु मलिक (57 किलोग्राम) और सोनम मलिक (62 किलोग्राम) ने अल्माटी, कजाकिस्तान में एशियाई प्रतियोगिता के जरिए क्वालीफाई किया था। हैवीवेट पहलवान सुमित मलिक (125 किलोग्राम) ने सोफिया, बुल्गारिया में विश्व क्वालीफायर्स में कोटा हासिल करके टोक्यो खेलों में जगह बनाई थी। 
अगले साल रूस में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में प्रत्येक भार वर्ग में चारों पदक विजेता (स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक विजेता) अपने देशों के लिए कोटा स्थान हासिल करेंगे जबकि कांस्य पदक के प्लेऑफ में हारने वाले पहलवान पांचवें स्थान के लिए मुकाबला करेंगे। महाद्वीपीय क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं (एशियाई, अफ्रीकी, पैन अमेरिकी और यूरोपीय) से कुल 144 पहलवान ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करेंगे। प्रत्येक ओलम्पिक भार वर्ग में शीर्ष पर रहने वाले दो पहलवान अपने देश के लिए एक एक कोटा स्थान हासिल करेंगे।
विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर्स में प्रत्येक ओलम्पिक भार वर्ग में तीन कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे। पहले इनकी संख्या दो थी। अब केवल स्वर्ण पदक या रजत पदक विजेता को ही नहीं बल्कि कांस्य पदक हासिल करने वालों को भी ओलम्पिक कोटा हासिल करने का मौका मिलेगा। अगले साल रूस में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में प्रत्येक भार वर्ग में चारों पदक विजेता (स्वर्ण, रजत और दो कांस्य पदक विजेता) अपने देशों के लिए कोटा स्थान हासिल करेंगे जबकि कांस्य पदक के प्लेऑफ में हारने वाले पहलवान पांचवें स्थान के लिए मुकाबला करेंगे।
महाद्वीपीय क्वालीफाइंग प्रतियोगिताओं (एशियाई, अफ्रीकी, पैन अमेरिकी और यूरोपीय) से कुल 144 पहलवान ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करेंगे। प्रत्येक ओलम्पिक भार वर्ग में शीर्ष पर रहने वाले दो पहलवान अपने देश के लिए एक एक कोटा स्थान हासिल करेंगे। विश्व चैम्पियनशिप 2023 में कोटा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी महाद्वीपीय क्वालीफायर्स में भाग लेने के हकदार नहीं होंगे। वह हालांकि किसी अन्य शैली में भाग ले सकते हैं। विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर्स में प्रत्येक ओलम्पिक भार वर्ग में तीन कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे। पहले इनकी संख्या दो थी। अब केवल स्वर्ण पदक या रजत पदक विजेता को ही नहीं बल्कि कांस्य पदक हासिल करने वालों को भी ओलम्पिक कोटा हासिल करने का मौका मिलेगा।

रिलेटेड पोस्ट्स