दक्षिण अफ्रीका से नौ विकेट से हारा न्यूजीलैंड

पुटिक ने छक्के से जिताया मैच
न्यूजीलैंड ने दिया था 100 रन का टारेगट
खेलपथ संवाद
कानपुर।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका के पुटिक ने 14वें ओवर में एक चौका और दो छक्के मारकर टीम को जीत दिलाई। टीम ने यह जीत महज एक विकेट खोकर हासिल कर ली। मोर्ने वान विक 22 गेंदों में 14 रन बनाकर कैच आउट हुए थे।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी लेकिन, 20 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 100 रन भी नहीं बना सकी। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट खोकर सिर्फ 99 रन बनाए। पहले ही ओवर से अफ्रीकी गेंदबाजों के पकड़ बना ली थी। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर डेवसिच को जोहान बोथा ने आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने पावर प्ले में 3 विकेट खोकर सिर्फ 26 रन ही बना पाए। रॉस टेलर भी 11 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद से न्यूजीलैंड की टीम संभल नहीं पाई।
एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। सिर्फ ब्राउनली ही 48 रन बनाए। 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सके। साउथ अफ्रीका की टीम को जीत के लिए 100 रन चाहिए। अफ्रीकी खिलाड़ी जोहान बोथा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं टी तशबाला ने 3 विकेट झटके। अफ्रीका की तरफ से एंड्रयू पुटिक और मोर्ने वान विक बल्लेबाजी करने आए हैं। अफ्रीका ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 20 रन बनाए हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स