भारतीय फुटबॉल संघ चुनावों की तस्वीर साफ

टॉप तीन पोस्ट के लिए जबरदस्त टक्कर
बाईचुंग भूटिया और कल्याण चौबे के बीच अध्यक्ष पद की लड़ाई
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारतीय फुटबॉल महासंघ के दो सितम्बर को होने वाले चुनाव में पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया और पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर होगी। शीर्ष तीन पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। पर्चा दाखिल करने के लिए मंगलवार को दोपहर एक बजे तक की समयसीमा थी। 
निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने दावेदारों की अंतिम सूची जारी की। मोहन बगान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर कल्याण चौबे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्हें गुजरात और अरुणाचल प्रदेश से समर्थन हासिल है। चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और 14 कार्यकारी सदस्यों के लिए होगा। छह पूर्व खिलाड़ी बाद में कार्यकारी समिति में शामिल होंगे जिनमें चार पुरुष और दो महिलाएं होंगी। कार्यकारी सदस्यों के लिए 14 ने ही आवेदन किया है। 
नामांकन वापसी की समयसीमा मंगलवार दोपहर एक बजे समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने चुनाव के लिए प्रत्येक पद के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। राज्य संघों के 34 प्रतिनिधियों का निर्वाचक मंडल निर्वाचन अधिकारी द्वारा पहले ही जारी किया जा चुका है। एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और 14 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए चुनाव होना था। छह पूर्व खिलाड़ियों, चार पुरुष और दो महिलाओं को बाद में मतदान अधिकार के साथ कार्यकारी समिति के सदस्यों के रूप में सहयोजित किया जाएगा।
कार्यकारी समिति के सदस्यों के जितने पदों के लिए केवल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, उन सभी का निर्वाचित घोषित होना तय है। ये उम्मीदवार हैं- जी पी पालगुना, अविजित पॉल, पी अनिल कुमार, वलंका नताशा अलेमाओ, मालोजी राजे छत्रपति, मेनला एथेनपा, मोहन लाल, आरिफ अली, के नीबौ सेखोज, लालनघिंग्लोवा हमार, दीपक शर्मा, विजय बाली और सैयद इम्तियाज हुसैन।

रिलेटेड पोस्ट्स