आज होगा एशिया कप का आगाज

दुबई। एशिया कप 2022 का आगाज अफगानिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले से हो रहा है। इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया की कोशिश एक बार फिर यह टूर्नामेंट जीतकर आठवां खिताब अपने नाम करने की होगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने के इरादे से उतरेगी। यही दोनों टीमें खिताब जीतने की सबसे प्रबल दावेदार हैं। 
15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले होंगे। फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट में तीन मुकाबले हो सकते हैं। यहां हम इस टूर्नामेंट से जुड़ू पूरी जानकारी दे रहे हैं। एशिया कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास हैं। आप टीवी में स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल में अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं। भारतीय टीम के मैच डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देखे जा सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता। ऐसे में आप भारत के मैच मुफ्त में भी देख सकते हैं। एशिया कप के सभी मैचों को हॉटस्टार एप में देखा जा सकता है। इस एप में सभी मुकाबले अलग-अलग भाषाओं में देखे जा सकते हैं। 
एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई - शाम 7:30 बजे 
28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई - शाम 7:30 बजे 
30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, शारजाह - शाम 7:30 बजे
31 अगस्त: भारत बनाम क्वालीफायर, दुबई - शाम 7:30 बजे 
1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई - शाम 7:30 बजे
2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, शारजाह - शाम 7:30 बजे
3 सितंबर: बी1 बनाम बी2, शारजाह - शाम 7:30 बजे
4 सितंबर: A1 बनाम A2, दुबई - शाम 7:30 बजे
6 सितंबर: A1 बनाम B1, दुबई - शाम 7:30 बजे
7 सितंबर: A2 बनाम B2, दुबई - शाम 7:30 बजे
8 सितंबर: A1 बनाम B2, दुबई - शाम 7:30 बजे
9 सितंबर: बी1 बनाम ए2, दुबई- शाम 7:30 बजे
11 सितंबर: फाइनल, दुबई- शाम 7:30 बजे

रिलेटेड पोस्ट्स