पेरिस के बाद लंदन पहुंचे विराट कोहली

अनुष्का शर्मा संग भारतीय रेस्त्रां में खाया खाना
लंदन।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर हैं। खराब फॉर्म से गुजर कोहली दुनिया के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इंग्लैंड से वह छूट्टी मनाने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस गए थे। अब विराट और अनुष्का पेरिस से वापस लंदन लौट आए हैं।
लंदन में दोनों के घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इस जोड़े ने शहर के एक भारतीय रेस्त्रां में खाना गया। उसके बाद दोनों को शेफ के साथ पोज देते देखा गया। शेफ सुरेंद्र मोहन ने ट्विटर पर बॉम्बे बस्टल रेस्त्रां के बाहर विराट और अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा- भारत की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमारे यहां खाना खाया। इससे हम गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने पेरिस में होटल की खिड़की पर खड़े होकर एक तस्वीर खिंचवाई थी और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ''मेरे सामने वाली खिड़की में...।'
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों आलोचकों के निशाने पर चल रहे हैं। रन बनाने के लिए जूझ रहे विराट को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम से निकालने की मांग की जा रही है। तीन साल पहले तक विराट कोहली को पूूरी दुनिया में रन मशीन बोला जाता था, लेकिन अब स्थितियां यह बन पड़ी हैं कि उन्हें इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप से बाहर करने की चौतरफा आवाज बुलंद होने लग पड़ी है। कप्तान रोहित शर्मा अपने साथी विराट की खराब फॉर्म का बचाव करने में लगे हैं, लेकिन दिग्गज कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग की ओर से उठाए गए सवालों को नजरअंदाज करना बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल बनता जा रहा है।

रिलेटेड पोस्ट्स