एक दिन में तीन बार टूटे विश्व कीर्तिमान

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप
नाइजीरियाई स्प्रिंटर टोबी अमुसानी और मोंडो डुप्लांटिस ने किया कमाल
यूजीन।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सोमवार का दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड के नाम रहा। यहां एक दिन में तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटे। दो दफा नाइजीरियन स्प्रिंटर ने नए रिकॉर्ड बनाए। तो एक रिकॉर्ड स्वीडिश एथलीट मोंडो डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में बनाया। नाइजीरिया की स्प्रिंटर टोबी अमुसानी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। 25 साल की अमुसानी ने दो घंटे के अंदर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
यहां अमेरिका के यूजीन में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में टोबी ने पहले तो सेमीफाइनल में 12.12 सेकेंड के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और फाइनल रेस के लिए क्वालीफाई किया। फिर ठीक दो घंटे बाद फाइनल रेस में अपनी टाइमिंग को सुधारते हुए 12.06 सेकेंड कर दिया। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस का गोल्ड मेडल भी अपने नाम कर लिया। पहली बार में टोबी ने अमेरिकन धावक केन हेरिसन का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। हेरिसन के नाम 12.20 सेकेंड का रिकॉर्ड था। जो उन्होंने 2016 में बनाया था।
पोल वॉल्ट इवेंट के फाइनल में स्वीडिश एथलीट मोंडो डुप्लांटिस ने 6.21 मीटर की छलांग लगाते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया। अमेरिका के क्रिस्टोफर निल्सन (5.94 मीटर) ने सिल्वर और इरनिस्ट जॉन ऑबीना (5.94 मीटर) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। याद दिला दें कि दो दिन पहले शनिवार को अमेरिकन धावक सिडनी मैक्लॉफलिन (50.68 सेकेंड) ने विमेन 400 मीटर हर्डल्स रेस ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 28 दिन पहले यूएसए चैम्पियनशिप में बनाए अपने ही रिकॉर्ड (51.41 सेकेंड) को पीछे छोड़ा था।

रिलेटेड पोस्ट्स