जनवरी-फरवरी में शादी करेंगे राहुल और अथिया

शादी के बाद का घर भी तय
नई दिल्ली।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अगले साल शादी कर सकते हैं। दोनों जनवरी या फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अथिया ने कुछ समय पहले ही कहा था तीन महीने में उनकी शादी की बात गलत है। उन्होंने इन अफवाहों का मजाक बनाते हुए लिखा था कि उन्हें उम्मीद है कि उस शादी में उन्हें भी बुलाया जाएगा, जो तीन महीने में होने वाली है। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ये दोनों अगले साल जनवरी या फरवरी के महीने में शादी कर सकते हैं। 
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर राहुल और अथिया के परिवार प्लान में बदलाव नहीं करते हैं तो यह शादी साल 2023 की शुरुआत में होने वाली है। हालांकि, शादी कब होगी और किस जगह पर होगी। इस बारे में कुछ तय नहीं किया गया है। शादी के बाद लोकेश राहुल और अथिया शेट्टी मुंबई की पाली हिल के पास एक घर में रहेंगे। इसका नाम है संधू पैलेश। हालांकि, अब तक इस घर का काम पूरा नहीं हुआ है, लेकिन शादी होने तक यह घर पूरी तरह से बनकर तैयार होगा। खास बात यह है कि यह घर वास्तु बिल्डिंग से सिर्फ दो मकान दूर है। वास्तु बिल्डिंग में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद रह रहे हैं। 
लोकेश राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं। उन्हें भारतीय टीम में चुना गया है, लेकिन फिटनेस और फॉर्म साबित करने के बाद ही उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा। राहुल फिलहाल एनसीए में हैं और वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो झूलन गोस्वामी की गेंदों पर बेहतरीन शॉट लगा रहे हैं। आईपीएल 2022 के बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला है। 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले राहुल ग्रोइन इंजरी के चलते बाहर हो गए थे। इसके बाद वो सर्जरी कराने के लिए जर्मनी गए थे और अथिया भी यहां उनके साथ थीं। ये दोनों तीन साल से रिलेशन में हैं और अथिया कई मौकों पर राहुल के साथ विदेशी दौरे पर भी गई हैं। दोनों को कई बार साथ में घूमते देखा गया है। 

रिलेटेड पोस्ट्स