सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

लंदन। रोहित शर्मा ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी और सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया।
35 वर्षीय भारतीय कप्तान रोहित ने अब तक 129 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3390 रन बनाए हैं। यह पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 26 अर्द्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने वाले रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टी-20 में अच्छी बल्लेबाजी की थी लेकिन तीसरे टी-20 में वह 11 रन ही बना सके।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में रोहित ने 24 रन और दूसरे टी-20 में 31 रन बनाए थे। तीसरे टी-20 में हालांकि, उनके बल्ले से रन नहीं निकला और 11 रन ही बना सके। उन्होंने सीरीज में करीब 160 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत ने रोहित की कप्तानी में लगातार चौथी टी-20 सीरीज जीती है।
रोहित ने दूसरे टी-20 में एक और रिकॉर्ड हासिल किया था। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 300 चौके लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। भारत ने पहला टी-20 50 रन और दूसरा टी-20 49 रन से जीता था। रोहित इंग्लैंट से तीसरा टी-20 नहीं जीत सके।

 

रिलेटेड पोस्ट्स