डिडे ने व्हीलचेयर टेनिस में जीता लगातार आठवां खिताब

नीदरलैंड की इस दिव्यांग खिलाड़ी ने जीते 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब
लंदन।
नीदरलैंड की डिडे डि ग्रूट ने अपने खिताब का बचाव करते हुए विम्बलडन में व्हीलचेयर टेनिस का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में जापान की यूई कामाजी को 6-4, 6-2 से पराजित किया। शीर्ष वरीय डिडे का यह लगातार आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब है, अब तक उनकी झोली में 15 ग्रैंड स्लैम हो गए हैं, जिसमें चार विम्बलडन ट्रॉफियां हैं। नीदरलैंड की खिलाड़ी ने पिछले वर्ष कॅरिअर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था।
इस बीच पुरुष युगल व्हीलचेयर फाइनल में ब्रिटेन के एल्फी हेवट और गोर्डोन रीड को गुस्तावो फर्नांडिज और शिंगो कुनिदा ने 6-3, 6-1 से पराजित कर दिया। इसके साथ ही उनका लगातार 11वां ग्रैंडस्लैम जीतने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। इससे पहले कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने विम्बलडन 2022 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ओंस जेबुअर को 3-6, 6-2, 6-2 से हरा दिया। यह रिबाकीना का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। 17वीं वरीय कजाखस्तान की रिबाकीना ने एक घंटे 48 मिनट तक चले फाइनल में तीसरी वरीय ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर को पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए अगले दो सेटों में हराया।

रिलेटेड पोस्ट्स