आल इंडिया डार्ट्स चैम्पियनशिप में यूपी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदः मौसमी साहू

ताईपे में होने वाली एशियन चैम्पियनशिप के लिए होगा भारतीय टीम का चयन

कोलकाता में कानपुर के खिलाड़ी शैलेश कुमार होंगे सम्मानित

खेलपथ संवाद

कानपुर। कोलकाता में 24 से 27 जून तक होने वाली 20वीं आल इंडिया डार्ट्स चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम जोरदार प्रदर्शन करने को पूरी तरह आश्वस्त है। उत्तर प्रदेश की टीम में कानपुर के खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 12 राज्यों के प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं। प्रतियोगिता में तीन लाख का नकद पुरस्कार रखा गया है। कोलकाता में ही ताइपे में होने वाली एशियन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया जाएगा।

उत्तर प्रदेश डार्ट्स संघ की अध्यक्ष मौसमी साहू ने खेलपथ को बताया कि 20वीं आल इंडिया डार्ट्स चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम जोरदार प्रदर्शन करने को बेताब है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का चयन चार चरणों में किया गया। कानपुर में सम्पन्न हुई प्री स्टेट प्रतियोगिता तथा आगरा में आयोजित हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में रैंकिंग के आधार पर उत्तर प्रदेश टीम का चयन किया गया है।

उत्तर प्रदेश की टीम में कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज से कुल 26 खिलाड़ी शामिल हैं। एकल वर्ग में प्रथम चार स्थान पर शैलेश कुमार, निधि जैन, आर्यन साहू और कृष्णी सोनी का चयन हुआ है। इसी तरह डबल्स बालिका वर्ग में महिमा गौतम, आकृति गुप्ता, हिमांशी राठौर, सौम्य पटेल और निष्ठा सोनी चयनित हुई हैं। डबल्स बालक वर्ग में शैलेश कुमार, आर्यन साहू, योगेश मौर्य, अशुमेंद्र सिंह, जीशान, आयुष गुप्ता का चयन किया गया है।

मिक्स्ड डबल्स में शैलेश कुमार, महिमा गौतम, आर्यन साहू, कृष्णी सोनी, ज्ञानेंद्र नाग, निधि जैन, तनिषा मुनीर का चयन किया गया है। अन्य खिलाड़ियों में रामकुमार सिसोदिया, सतेंद्र वर्मा, कृष्णा राय, दीपक अवस्थी, राशि दीक्षित, खुशी कनोजिया, सरताज खान शामिल हैं। उत्तर प्रदेश डार्ट्स संघ की अध्यक्ष मौसमी साहू ने बताया कि इस वर्ष डार्ट्स गेम के 20 साल पूरे हो रहे हैं, इस उपलक्ष्य में अब तक भारत से खेले सभी डार्ट्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के शैलेश कुमार भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर एशिया कप और सितम्बर में होनी वाली डार्ट्स प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

 

रिलेटेड पोस्ट्स