एफआईएच हॉकी-5 में गुरिंदर को कमान

हॉकी 5 ए-साइड खेल टी-20 क्रिकेट के समान
खेलपथ संवाद
नयी दिल्ली।
डिफेंडर गुरिंदर सिंह अगले महीने स्विट्जरलैंड के लुसाने में होने वाली पहली एफआईएच हॉकी-5 चैम्पियनशिप में भारत की नौ सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय पुरुष टीम मलेशिया, पाकिस्तान, पोलैंड और मेजबान स्विट्जरलैंड से खेलेगी। टूर्नामेंट पांच और छह जून को खेला जाएगा। खेलप्रेमियों को हम बता दें कि हॉकी 5 ए-साइड खेल कुछ हद तक टी-20 क्रिकेट के समान है।
टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे मिडफील्डर सुमित उप-कप्तान होंगे। टीम में ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्यों के साथ एफआईएच जूनियर विश्व कप टीम के सदस्य भी हैं। भारत के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘हीरो हॉकी 5 टूर्नामेंट खेल के अलग प्रारूप की नुमाइश का मौका है। इतने खूबसूरत देश में बेहतरीन टीमों के खिलाफ तेज रफ्तार हॉकी खेलने को लेकर हम काफी रोमांचित हैं।’ 
भारतीय टीम पहली बार हॉकी का शॉर्टर वर्जन खेलने जा रही है। इसे 5 ए साइड हॉकी कहते हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी पहली बार 5 ए साइड आयोजित करने जा रहा है। 5 और 6 जून को होने जा रहे इस टूर्नामेंट में पांच देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट स्विट्जरलैंड के लुसाने में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने 9 सदस्यीय टीम घोषित की है। डिफेंडर गुरिंदर सिंह को इसकी कमान सौंपी गई है। सुमित को उप कप्तान बनाया गया है। यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम इंटरनेशनल लेवल पर 5 ए साइड हॉकी मैच खेलेगी। इससे पहले यूथ ओलम्पिक-2018 में भारत की यूथ टीम ने यह मैच खेला था।
हॉकी के लिमिटेड फॉर्मेट में कुछ चीजें बदली नजर आएंगी। जैसे- टाइम ड्यूरेशन, फील्ड साइज और प्लेइंग रूल्स। नार्मल हॉकी मैच की तुलना में इस मैच की अवधि आधे से कम होगी यानी कि 30 मिनट के आसपास वहीं, यह 45x78 साइज की टर्फ में खेला जाएगा। बात रूल्स की करें तो मुकाबला पहले जैसे दो हॉफ और चार क्वार्टर में होगा।
यदि टर्फ तय स्टैंडर्ड से छोटी है तो 5 की जगह 4 खिलाड़ियों में भी मैच खेला जा सकता है। वैसे तो खेल में गोलकीपर जरूरी है लेकिन परिस्थितियों के हिसाब से बिना गोलकीपर के फील्ड प्लेयर्स के साथ ही मैच खेल सकते हैं। टर्फ की चारों ओर साइड लाइन की जगह साइड बोर्ड होंगे ताकि बॉल बाहर न जाए और यदि साइड बोर्ड नहीं है तो नार्मल हॉकी के नियम लागू होंगे।
टीम: पवन, संजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह (कप्तान), सुमित, रविचंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह, मोहम्मद राहील मौसीन, गुरसाहिबजीत सिंह। स्टैंडबाय:
प्रशांत कुमार चौहान, बॉबी सिंह धामी, सुदीप चिरमाको।

रिलेटेड पोस्ट्स