ग्वालियर की 62 हॉकी शख्सियतें सम्मानित

अनिकेत वरुण स्मृति प्रथम हॉकी खेल अवॉर्ड एवं सम्मान समारोह

खेलपथ संवाद

ग्वालियर। हॉकी ग्वालियर एवं एनआरसी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई सोमवार को अनिकेत वरुण की स्मृति में आयोजित हॉकी खेल अवॉर्ड सम्मान समारोह में ग्वालियर की 62 हॉकी शख्सियतों, उदीयमान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों आदि को देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) के करकमलों से सम्मानित किया गया।  

गौरतलब है कि अनिकेत वरुण हॉकी ग्वालियर के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने अपना खेल जीवन 5 वर्ष की उम्र में शुरू किया था। उनका चयन 2014 में बतौर खिलाड़ी मध्यप्रदेश एकेडमी भोपाल के लिए हुआ। एकेडमी में रहते हुए ग्वालियर के इस लाल को 2017 में हॉकी इंडिया द्वारा संचालित नेशनल हॉकी एकेडमी दिल्ली में चयनित किया गया। नेशनल हॉकी एकेडमी दिल्ली में रहते हुए कई राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में भाग लिया तथा 2019 में उनको फिर से मध्यप्रदेश एकेडमी से खेलने का मौका मिला।

कम उम्र में ही अनिकेत वरुण गोलोकवासी हो गए। उनकी यादों को जिन्दा रखने के लिए उनके जन्मदिवस 10 मई को हॉकी ग्वालियर एवं एनआरसी स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में यह अवार्ड एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) ने अनिकेत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हॉकी को समर्पित रहे ऐसे खिलाड़ी की यादों को जीवंत रखना हमारा दायित्व है।

इस अवसर पर रामू भैया, आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हॉकी ग्वालियर अमित तोमर,  हसरत कुरैशी, कमल किशोर, दिलशाद खान, रियाजुद्दीन, सतीश राजपूत, रहीस कुरैशी, शिवकुमार वरुण, राजकुमार वरुण, श्रीराम अहिरवार, विजय माहौर, मनीष कुमार राजपूत आदि ने अनिकेत वरुण के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। अनिकेत के खेल जीवन की हर किसी ने सराहना की। इस गरिमामय समारोह में श्रेष्ठ हॉकी हॉकी शख्सियतें, श्रेष्ठ हॉकी प्रशिक्षक, प्राथमिक हॉकी प्रशिक्षक, श्रेष्ठ हॉकी अम्पायर अवार्ड, श्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी अवॉर्ड, उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी  अवॉर्ड से सम्मानित किया गया इसमें लगभग लोगों को सम्मानित किया गया।

देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) के मुख्य आतिथ्य में रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर हुए सम्मान समारोह में हॉकी ग्वालियर के एग्जीक्यूटिव प्रेसीडेंट आशीष अग्रवाल, इंजीनियर अंकुर गुप्ता अध्यक्ष रेलवे इंस्टीट्यूट, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुरैशी, हॉकी ग्वालियर के कोषाध्यक्ष अमित तोमर आदि ने हॉकी के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाली शख्सियतों, प्रशिक्षकों और उदीयमान खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आकांक्षा परिहार को श्रेष्ठ प्रशिक्षक का सम्मान मिला।

सम्मान समारोह में अब्दुल रज्जाक, नारायण प्रसाद शर्मा, भागीरथ शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, एम.एल. गुप्ता, डॉ. अनिल शर्मा, के.के. चतुर्वेदी, महेश अग्रवाल, करन बाबू जैन, के.के. चिटनीस, नरेश नरवारे, ममता सिंह को हॉकी खेल सेवा सम्मान से विभूषित किया गया। इसी तरह परमजीत सिंह बरार, शत्रुघ्न सिंह जादौन, डॉ. बृजकिशोर, इम्तियाज खान को श्रेष्ठ हॉकी प्रशिक्षक अवॉर्ड प्रदान किया गया। कोमल चव्हाण राजू, नेहा रावत, रहीस उद्दीन कुरैशी, दीपक बाथम, आकाश चतुर्वेदी, संगीता दीक्षित, अविनाश राजावत, संगीता गर्ग मोना, हरिओम पंत प्राथमिक एथलीट धावक प्रशिक्षक, विजय विग्नेश श्रेष्ठ फिजिकल प्रशिक्षक, डॉ. उमेश कुमार श्रेष्ठ फिजिकल प्रशिक्षक सम्मान से विभूषित किए गए। रोहित शर्मा, कृतिका चंद्रावत तथा सोनम रजक को श्रेष्ठ अम्पायर अवॉर्ड प्रदान किया गया। युवराज चव्हाण, सूजल खराड़कर, मुदस्सर कुरैशी, अरबाज खान, अरबाज कुरैशी, प्रशांत शर्मा, गोविन्द बघेल, शैलेन्द्र सिंह, तनिष्क वरुण, हिमांशु साहू, जतिन वर्मा, देव राठौर, सागर बाथम, अविनाश करोसिया, सारांश गुप्ता, प्रखर सिंह को उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी सम्मान प्रदान किया गया।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अरमान कुरैशी, सीनियर खिलाड़ी अर्जुन शर्मा, जूनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित पाल, जुबेर खान, फिरोज खान, अभिजीत माहौर, अक्षय अवस्थी, हिमांशु सानिक, अजय प्रताप पंत, करिश्मा यादव, योगिता वर्मा, याशिका भदौरिया, अदिति माहेश्वरी, नेहा सिंह, रितु अनामिका तिर्की को श्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी सम्मान मिला।   

रिलेटेड पोस्ट्स